‘अगर आप अवैध रूप से अमेरिका आए तो…’, टेक्सास में भारतीय की हत्या के बाद ट्रंप प्रशासन ने अपराधियों को दी धमकी


अमेरिका के डलास में भारतीय मूल के एक होटल प्रबंधक की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलावर को अवैध अप्रवासी बताया और इसके लिए पहले की बाइडेन सरकार की नीतियों को दोषी ठहराया. इस बीच अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और डीएचएस सचिव क्रिस्टी नोएम अब बर्बर अपराधियों को अमेरिका में और रहने की अनुमित नहीं देंगे.

डीएचएस ने टेकोलुका जेल का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आप हमारे देश में अवैध रूप से आते हैं तो आप एस्वातिनी, युगांडा, दक्षिण सूडान या सीईसीओटी में पहुंच सकते हैं. अमेरिका में 50 वर्षीय भारतीय चंद्र नागमल्लैया की क्यूबा के एक अवैध अप्रवासी ने गला काटकर हत्या कर दी. उसका पहले से भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है.

बाइडेन प्रशासन ने दी थी अपराधी को अमेरिका में एंट्री: ट्रंप

आरोपी को राक्षस बताते हुए डीएचएस ने कहा, चंद्र नागमल्लैया का सिर उनकी पत्नी और बच्चे के सामने काट दिया और मृतक के सिर को जमीन पर पटक दिया. इस अपराधी को क्यूबा ने लेने से मना कर दिया तो बाइडेन प्रशासन ने अमेरिका में एंट्री दे दी. अगर पहले की सरकार ऐसा नहीं की होती तो आज यह हत्या नहीं हुई होती. डीएचएस ने आगे कहा कि यही कारण है कि एजेंसी आपराधिक अवैध विदेशियों को तीसरे देशों में भेज रही है.

अवैध प्रवासियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने नागमल्लैया को एक सम्मानित व्यक्ति बताते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा, “टेक्सास प्रांत में 10 सितंबर को डाउनटाउन सुइट्स होटल में वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद 50 वर्षीय भारतीय मूल के होटल प्रबंधक का उसकी पत्नी और बेटे के सामने सिर कलम कर दिया गया था. आपराधिक इतिहास वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया था, जो होटल प्रबंधक का सहकर्मी है. इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. हमारे देश में ऐसा नहीं होना चाहिए था.”

ट्रंप ने कहा, “निश्चिंत रहें मेरे रहते इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब ​​खत्म हो गया है. होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर जार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अद्भुत काम कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें : अब किस बात पर भड़क गए ट्रंप, न्यूयॉर्क टाइम्स पर ठोक दिया 15 अरब डॉलर की मानहानि का मुकदमा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *