हैदाराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र में नगर निगम में गठबंधन करना है या नहीं, ये फैसला पार्टी करेगी. उन्होंने कॉरपोरेटर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी पार्षद इसका फैसला खुद नहीं कर सकता है, उस पर कार्रवाई हो जाएगी. ओवैसी ने कहा, अगर हमारी पार्टी को तोडने की कोशिश होगी तो जनता से इन्हें तमाचा मिलेगा. बिहार में हमारी पार्टी को तोडने की कोशिश हुई थी, जनता ने उन्हें तमाचा मारा था.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर कोई हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि कॉरपोरेटर हमारी पार्टी से चुन कर आए हैं वह कहीं नहीं जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि बीएमसी में हमारे 8 कॉरपोरेटर जीत कर आए है. कॉरपोरेटर से निवेदन है कि बिना पार्टी के खुद से कोई फैसला नहीं करें.