पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. बीती रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़े हमले किए, जिसमें अफगान रक्षा मंत्रालय का दावा है कि 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई घायल हुए और 19 सैन्य पोस्ट तबाह कर दी गईं. अफगान सेना ने 6 सेक्टरों में हमले किए और सुबह से 2 नए सेक्टरों में भी लड़ाई शुरू हो गई.
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 6 सेक्टर्स पर हमले किए
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय और प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, पाकिस्तान के 22 फरवरी को हुए हवाई हमलों के जवाब में बीती रात अफगान सेना ने बड़े पैमाने पर हमला किया. हमले भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से 1 बजे तक चले और इनमें मोर्टार, आर्टिलरी, टैंक और मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया. मुख्य सेक्टर जहां हमले हुए:
- पक्तिया-खुर्रम बॉर्डर
- कुनार-बाजौर बॉर्डर
- नंगरहार-खैबर तोरखम बॉर्डर
- खोस्त-मीरान शाह बॉर्डर
- पक्तिका-दक्षिण वजीरिस्तान बॉर्डर
- नूरिस्तान-डिर बॉर्डर