अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल


पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. अफगान मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक अफगान बलों ने अपनी हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. सोशल मीडिया पर विमान के जलते हुए मलबे के वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

एक वीडियो में पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ने का दावा किया जा रहा है. शुक्रवार (27 फरवरी) को तड़के पाकिस्तान ने काबुल के अलावा कंधार और पक्तिका में हवाई हमले किए. पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि इन हमलों में अफगान सेना के 2 ब्रिगेड मुख्यालयों को तबाह किया गया. काबुल में कम से कम 3 बड़े धमाके सुने गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई.

अफगान प्रवक्ता ने क्या बताया
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान द्वारा रविवार को किए गए हमलों का बदला बताया है. अफगान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार अफगान सेना ने पाकिस्तान की 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों को तबाह किया. जमीनी संघर्ष में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने और कई को जीवित पकड़ने का दावा किया गया है. अफगानिस्तान ने डूरंड लाइन के पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ऑफेंसिव ऑपरेशन शुरू किया. 

पाकिस्तान का बयान
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने अफगानिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके केवल दो सैनिक शहीद हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के जवाबी प्रहार में 133 अफगान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं. पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने बिना किसी उकसावे के किए गए अफगान हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया.

तोरखम सीमा के पास एक अफ़ग़ान शरणार्थी शिविर पर मिसाइल गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित 13 नागरिक घायल हुए. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें

‘ये लोग सोचते हैं जज सिर्फ 6-7 साल के लिए हैं और ये यहीं रहेंगे’, SC रजिस्ट्री के अधिकारियों से क्यों नाराज हो गए CJI?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *