‘अफवाहों पर न करें भरोसा’, 35 टन सोना बेचने की खबरों को RBI ने किया खारिज


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को सोशल मीडिया पर चल रही उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया है कि केंद्रीय बैंक ने अपने भंडार से करीब 35 टन सोना बेच दिया है. इसके साथ ही, RBI ने इन रिपोर्ट्स को केवल निराधार अफवाह बताया है और आधिकारिक जानकारी के लिए लोगों को वेरिफाइड सोर्स से जानकारी प्राप्त करने को कहा है.

PIB फैक्ट चेक यूनिट की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में बताया गया कि केंद्रीय बैंक ने स्पष्टीकरण दिया है कि इस प्रकार की कोई बिक्री नहीं की गई है और जनता से अपील की कि केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

RBI से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- RBI

RBI ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के माध्यम से उन दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि RBI ने अपने भंडार से 35 टन सोना बेचा है. RBI सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही निराधार अफवाहों के प्रति आगाह करता है. आरबीआई से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

यह स्पष्टीकरण सोने के बाजार में बढ़ती वैश्विक रुचि और अस्थिरता के बीच आया है, क्योंकि कई प्रमुख केंद्रीय बैंक अपनी सोने की खरीदारी में लगातार वृद्धि कर रहे हैं. उभरती अर्थव्यवस्थाएं, विशेष रूप से, अमेरिकी डॉलर से दूर जाने के लिए अपने सोने के भंडार में वृद्धि कर रही हैं. यह ट्रेंड 2022 में पश्चिमी देशों की ओर से रूस की रिजर्व एसेट्स को फ्रीज करने के बाद और तेज हो गया है.

एक दशक में विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी हो गई दोगुनी

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 31 अक्टूबर, 2025 को समाप्त हुए सप्ताह तक आरबीआई के बाद मौजूद गोल्ड रिसर्व की वैल्यू बढ़कर 101.72 अरब डॉलर हो गई है. वहीं, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 15 प्रतिशत हो गई है, जो कि कई दशकों का उच्चतम स्तर है. बीते एक दशक में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड की हिस्सेदारी दोगुनी हो गई है, जो कि पहले 7 प्रतिशत थी.

यह भी पढ़ेंः ‘बिहार में किसी भी बूथ पर नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, पहले चरण की वोटिंग के बाद चुनाव आयोग का बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *