‘अमेरिका का एक और F-16 फाइटर जेट मार गिराया’, जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिका और इजरायल के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है. ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका के एक और F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. इससे पहले भी ईरान ने दावा किया था कि उसने F-35 और F-15 फाइटर जेट्स को टारगेट किया है. हालांकि, यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के इन दावों को खारिज कर दिया था. 

ईरान ने पहले भी US लड़ाकू विमानों को मार गिराने का किया दावा

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनवरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रविवार (22 मार्च, 2026) को बयान जारी कर दावा किया था कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक ईरान के दक्षिणी तट पर अमेरिका के एक एफ-15 लड़ाकू विमान को अपने एडवांज एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए मार गिराया है. ईरान के फार्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को ईरान के एयर डिफेंस फोर्स के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम के जरिए निशाना बनाया गया.

युद्ध के बीच अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान ने की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के सबसे एडवांस और घातक एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया था. ईरान की सरकारी मीडिया चैनल ने कहा था कि युद्ध में ईरान ने US के एफ-35 को सफलतापूर्वक मार गिराया है. हालांकि, यूएस सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने गुरुवार (19 मार्च, 2026) को कहा कि अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पायलट की स्थिति स्थिर है. उन्होंने विमान के इमरजेंसी लैंडिंग का कारण बताए बिना कहा कि इस मामले की जांच जारी है. जबकि दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक मार गिराने की घोषणा की.

ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका के कितने विमान गिरे?

मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ 28 फरवरी, 2026 से जारी युद्ध के बीच अब तक अमेरिका के कई फाइटर जेट्स और अन्य विमान ढेर हो चुके हैं. इजरायल और अमेरिका के दोहरे हमले की जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अमेरिका के कई एडवांस स्टील्थ फाइटर जेट F-15, F-16 और F-35 सहित थाड रडार सिस्टम को मार गिराने का दावा किया है. आंकड़ों की बात करें तो अब तक इस युद्ध में अमेरिका के दो दर्जन से ज्यादा विमान मारे गिराए गए हैं या क्षतिग्रस्त हैं. जिसमें से कम से कम 17 विमानों को ईरान ने मार गिराने का दावा किया है.

यह भी पढ़ेंः ‘नरक में आपका स्वागत है’, ईरान में सेना उतारने की तैयारी में अमेरिका, तेहरान टाइम्स ने दी ट्रंप को चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *