‘अमेरिका नशे में चूर, इसके जहाज भी डुबो दो तभी…’, रूसी जहाजों पर कब्जे के बाद पुतिन के करीबी ने दी न्यूक्लियर अटैक की धमकी


अमेरिका ने रूसी झंडे वाले एक तेल टैंकर मरीनेरा को जब्त कर लिया, जिसके बाद अटलांटिक महासागर में दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है.  रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि मरीनेरा टैंकर पर अमेरिकी सेना की लैंडिंग पर वह करीबी नजर बनाए हुए हैं. इस बीच रूस में रक्षा मामलों पर बनी स्टेट समिति के उपाध्यक्ष और रूसी सासंद ने एलेक्सी जुरावलेव ने अमेरिका को परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की धमकी दे डाली.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के सासंद एलेक्सी जुरावलेव ने कहा कि मॉस्को को सैन्य तरीके से अमेरिका का जवाब देना चाहिए. उन्होंने रूस रूस से टॉरपीडो से हमला करने और मरीनेरा टैंकर को पकड़ने वाले ऑपरेशन में शामिल अमेरिकी जहाज को पानी में डुबाने की बात कही. अमेरिकी कोस्ट गार्ड के जहाजों को डुबाकर ही उसे रोका जा सकता है.

रूसी सासंद ने दी परमाणु हमले की धमकी

उन्होंने रूस के सैन्य सिद्धांत का हवाला दिया, जिसमें राष्ट्र के हित के लिए परमाणु हथियार के उपयोग की बात कही गई है. रूसी सांसद ने कहा, ‘अमेरिका समंदर में डकैती पर उतर आया है. यह रूसी क्षेत्र बपर हमले के समान है, क्योंकि उस टैंकर पर रूस का राष्ट्रीय ध्वज लगा था. अमेरिका के इस ऑपरेशन का तुरंत और कठोर जवाब दिया जाना चाहिए. हमारी सैन्य नीति ऐसी स्थिति में परमाणु हमले के उपयोग की भी अनुमति देती है.’ 

नशे में चूर है अमेरिका: रूसी सांसद

एलेक्सी जुरावलेव ने कहा, ‘एक रूसी पनडुब्बी और कुछ अन्य रूसी वॉरशिप मरीनेरा टैंकर के आसपास ही थे. वेनेजुएला में विशेष अभियान के बाद मनमानी करने के नशे में चूर अमेरिका को रोकने का मात्र तरीका उसे टॉरपीडो से हमला कर करारा जवाब देना है. अमेरिका के मुताबिक उसने उत्तरी अटलांटिक और कैरेबियन सागर में लगातार दो कार्रवाइयों में वेनेजुएला से जुड़े दो प्रतिबंधित तेल टैंकरों को जब्त कर लिया है. इसमें से एक टैंकर पर रूस का झंडा लगा था, जो अमेरिकी कोस्ट गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया था.

मैरिनेरा टैंकर पर सवाल क्रू के खिलाफ चलेगा आपराधिक केस

अमेरिका ने रूस के जब्त जहाज मैरिनेरा पर सवार क्रू के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का दावा किया है. वहीं रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि वो अमेरिकी कर्मियों के जहाज पर सवार होने की खबरों पर करीबी नजर रखे हुए है.मंत्रालय ने कहा, रूस ने अमेरिका से मांग की है कि वह टैंकर पर सवार रूसी नागरिकों के साथ मानवीय व्यवहार कर और उनके अधिकारों का पूरा सम्मान सुनिश्चित करे और उन्हें जल्द से जल्द वापस घर भेजे.

अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने एक्स पर लिखा कि यूएस अधिकारी जब्त किए गए मैरिनेरा टैंकर, जिसे बेला-1 के नाम से भी जाना जाता है, के क्रू मेंबर्स के खिलाफ क्रिमिनल मामला दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि जहाज कर्मियों ने टैंकर को बचाने की बहुत कोशिश की, जो कथित तौर पर वेनेजुएला और ईरान से बैन तेल को ट्रांसपोर्ट करने कर रहा था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *