‘अमेरिकी अधिकारी मार्केट मैनुपुलेट कर रहे…’, ईरान ने खिल्ली उड़ाते हुए कह दी बड़ी बात, बड़बोलेपन में फंसा अमेरिका


अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने मंगलवार को X पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने दावा किया कि US नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक तेल टैंकर को सफलतापूर्वक एस्कॉर्ट किया है. पोस्ट में लिखा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशंस के दौरान ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को स्थिर रख रहे हैं और नेवी ने तेल को ग्लोबल मार्केट में बहते रहने के लिए टैंकर की सुरक्षा की. पोस्ट में एक वीडियो क्लिप भी थी, जो कुछ ही देर में डिलीट कर दी गई.

ईरान ने अमेरिकी अधिकारी पर मार्केट मैनिपुलेशन का लगाया आरोप

ईरान की तरफ से इस पूरे दावे का पूरा इनकार किया गया है. IRGC (इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि अमेरिकी फ्लीट या उसके पार्टनर्स की कोई भी मूवमेंट मिसाइलों और ड्रोन्स से रोक दी जाएगी. ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘अमेरिकी नेवी के साथ एक तेल टैंकर होर्मुज पार कर गया? शायद प्लेस्टेशन पर!’ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसे फेक न्यूज बताया और कहा कि अमेरिकी अधिकारी मार्केट मैनिपुलेट करने के लिए झूठ फैला रहे हैं. ये तेल संकट इतिहास का सबसे बड़ा है.

क्रिस राइट के दावे से मार्केट पर क्या असर हुआ?

इस पोस्ट के आने से तेल के दामों में तेज गिरावट आई. ब्रेंट क्रूड सोमवार को 120 डॉलर प्रति बैरल से मंगलवार को 84 डॉलर तक गिरा और पोस्ट डिलीट होने के बाद 80 डॉलर से नीचे चला गया. यानी करीब 15% तक की गिरावट हुई. लेकिन व्हाइट हाउस ने जल्दी ही इस दावे को गलत बताते हुए साफ कर दिया कि ऐसा कोई एस्कॉर्ट ऑपरेशन नहीं हुआ है.

व्हाइट हाउस ने क्रिस के दावे पर क्या सफाई दी?

क्रिस राइट के दावे पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लैविट ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि अमेरिकी नेवी ने अभी तक किसी टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया है. हालांकि, ये एक ऑप्शन है जिसे प्रेसिडेंट ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा.’ उन्होंने बताया कि पोस्ट बहुत जल्दी डिलीट कर दी गई थी.

अमेरिकी ऊर्जा विभाग के एक स्पोक्सपर्सन ने भी कन्फर्म किया कि विभाग के किसी कर्मचारी ने वीडियो क्लिप को गलत कैप्शन के साथ पोस्ट कर दिया था, इसलिए इसे हटा दिया गया. विभाग ने कहा कि मंत्री और अधिकारी होर्मुज की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, क्योंकि ये पश्चिम एशिया से तेल-गैस सप्लाई का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है.

ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारी उथल-पुथल

ये घटना ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के 11वें दिन हुई है, जो 28 फरवरी 2026 से शुरू हुई. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल गुजरता है. जंग शुरू होने के बाद से तेल की कीमतें 25% तक बढ़ चुकी हैं, लेकिन ट्रांसपोर्टेशन लगभग रुक गया है. कई टैंकर फंसे हुए हैं और ईरान ने दुश्मन टैंकरों पर हमले किए हैं. ट्रंप ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर ईरान स्ट्रेट ब्लॉक करता है तो 20 गुना ज्यादा नुकसान होगा. ये पूरा मामला ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारी उथल-पुथल पैदा कर रहा है. भारत जैसे देशों के लिए तेल की सप्लाई और कीमतें बड़ा मुद्दा बने हुए हैं. स्थिति अभी भी नाजुक है और हर अपडेट महत्वपूर्ण है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *