अमेरिकी सेना को 1,776 डॉलर का बोनस…’, ठ्रंप ने देश के नाम संबोधन में किए कई बड़े ऐलान


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्राइमटाइम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि 11 महीने पहले उन्होंने एक ‘बिखरी हुई व्यवस्था’ विरासत में पाई थी, जिसे अब वह ठीक कर रहे हैं. अपने संबोधन में ट्रंप ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला और कहा कि बीते चार वर्षों में देश पर ऐसे राजनेताओं का शासन रहा जिन्होंने आम अमेरिकियों की बजाय अंदरूनी लोगों, अवैध प्रवासियों, अपराधियों, कॉरपोरेट लॉबिस्टों और विदेशी देशों के हितों को प्राथमिकता दी.

‘नागरिकों के प्रति वफादार अमेरिका’ का संदेश
ट्रंप ने कहा कि जब दुनिया अगले साल अमेरिका को देखे, तो उसे ऐसा देश दिखे जो अपने नागरिकों के प्रति वफादार, अपने श्रमिकों के प्रति ईमानदार, अपनी पहचान को लेकर आत्मविश्वासी और अपने भविष्य को लेकर निश्चित हो. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अब पूरी दुनिया के लिए ईर्ष्या का विषय बनेगा.

नए साल में ऐतिहासिक आवास सुधार का वादा
राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि नए साल में वह अमेरिकी इतिहास के सबसे आक्रामक आवास सुधार योजनाओं में से कुछ की घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा कि आवास लागत बढ़ने का एक बड़ा कारण ‘सीमा पर हुई भारी घुसपैठ’ रही है.

अवैध प्रवासन को आवास संकट की जड़ बताया
ट्रंप ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार और कांग्रेस में उनके सहयोगियों ने लाखों-करोड़ों प्रवासियों को देश में लाकर करदाताओं के पैसों से आवास उपलब्ध कराया, जबकि आम अमेरिकियों के किराये और घरों की कीमतें आसमान छूती रहीं.

सेना के लिए 1,776 डॉलर का विशेष बोनस
राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य सेवा सदस्यों के लिए 1,776 डॉलर के विशेष बोनस की घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘हमारी सेना से अधिक इसका हकदार कोई नहीं है.’ ट्रंप ने बताया कि 1776 में देश की स्थापना के सम्मान में हर सैनिक को 1,776 डॉलर दिए जा रहे हैं और चेक पहले ही भेजे जा चुके हैं.

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *