आज दुनिया की बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत, हमने खुद को साबित किया- पीएम मोदी


दिल्ली के संविधान सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया. इस सम्मेलन में 42 देशों के 61 स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स शामिल हुए. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र और विकास दोनों के मोर्चे पर दुनिया के सामने खुद को साबित किया है और आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

लोकतंत्र की ताकत है विविधता
पीएम मोदी ने कहा कि कभी दुनिया को शक था कि इतनी विविधता वाला देश लोकतंत्र को संभाल नहीं पाएगा, लेकिन भारत ने अपनी विविधता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बना दिया. उन्होंने कहा कि भारत ने दिखा दिया है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रक्रियाएं स्थिरता, गति और व्यापकता तीनों प्रदान करती हैं.

भारत में डेमोक्रेसी का मतलब लास्ट माइल डिलीवरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में लोकतंत्र का अर्थ केवल चुनाव नहीं, बल्कि हर योजना को आम नागरिक तक पहुंचाना है. लोक कल्याण की भावना से बिना भेदभाव काम करने का नतीजा यह है कि बीते कुछ वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *