‘आतंकवादियों को भी हमसे ज्यादा सुविधाएं’, जेल में बंद इमरान खान ने असीम मुनीर पर लगाए गंभीर आरोप


Imran Khan Slams Asim Munir: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्यों से कहा है कि अगर उन्हें या उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल में कुछ भी होता है तो सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को ज़िम्मेदार ठहराया जाए. 

72 वर्षीय क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं, जहां वह कई मामलों में सज़ा काट रहे हैं. खान की बहन अलीमा खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने भाई का संदेश पीटीआई सदस्यों तक पहुंचाया.

‘हम दोनों को बुनियादी अधिकार भी नहीं मिल रहे’ 

एक्स पर पोस्ट में खान ने लिखा, “हाल के दिनों में जेल में मेरे साथ होने वाला कठोर व्यवहार और भी बढ़ गया है. यही बात मेरी पत्नी बुशरा बीबी पर भी लागू होती है. यहां तक कि उनकी कोठरी का टीवी भी बंद कर दिया गया है. हम दोनों के सभी बुनियादी अधिकार निलंबित कर दिए गए हैं.”

‘जेल में मेरे साथ कुछ भी होता है तो आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे’ 

उन्होंने कहा कि इस तरह के कठोर व्यवहार के लिए जवाबदेही होनी चाहिए और दावा किया कि उन्हें पूरी तरह से पता है कि एक कर्नल और जेल अधीक्षक आसिम मुनीर के आदेश पर कार्रवाई कर रहे हैं. इसलिए मैं अपनी पार्टी को स्पष्ट निर्देश देता हूं कि अगर जेल में मेरे साथ कुछ भी होता है तो आसिम मुनीर को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.” 

इमरान खान ने कहा, “मैं अपनी पूरी ज़िंदगी जेल में बिताने को तैयार हूं, लेकिन अत्याचार और उत्पीड़न के आगे झुकने का कोई सवाल ही नहीं है. पाकिस्तान के लोगों के लिए मेरा संदेश एक ही है किसी भी हालत में इस दमनकारी व्यवस्था के आगे न झुकें.” उन्होंने कहा कि बातचीत का समय बीत चुका है, अब देशव्यापी विरोध का समय है.

पीटीआई प्रमुख ने आगे कहा कि दोषी ठहराए गए हत्यारों और आतंकवादियों को भी उनसे बेहतर परिस्थितियों में रखा जाता है और मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन वे चाहे कुछ भी करें, मैं कभी भी उत्पीड़न के आगे नहीं झुका और न ही कभी झुकूंगा.

ये भी पढ़ें: 

करीबियों के नाम पर प्रॉपर्टी, दुबई की कंपनियों के जरिए हेरफेर… 15 ठिकानों पर ED की रेड के बाद छांगुर बाबा के खुले चौंकाने वाले राज 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *