‘आपरेशन सिंदूर के समय कांग्रेस PAK आर्मी के साथ खड़ी थी’, असम से PM मोदी का बड़ा हमला


असम दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (14 सितंबर) को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी होती है और घुसपैठियों को बचाने का काम करती रही है. पीएम मोदी ने कहा कि अब बीजेपी सरकार मिशन मोड में घुसपैठ को रोकने के लिए काम कर रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब देश आतंकवादी घटनाओं से लहूलुहान था. ऑपरेशन सिंदूर के समय कांग्रेस पाकिस्तान की सेना के साथ खड़ी थी. पाकिस्तान का झूठ कांग्रेस के लिए एजेंडा बन जाता है.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *