ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है. ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा हमले में मारे गए हैं. इजरायली मीडिया ने इसका दावा किया गया है.
उन्होंने दो दिन पहले ही ईरान के रक्षा मंत्री का पद संभाला था, जिसके 48 घंटे बाद ही उनके मारे जाने की खबर सामने आई है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म हो चुकी है. 28 फरवरी को शुरू हुए इजरायल और यूएस के हमले आज मंगलवार (3 मार्च) को चौथे दिन भी जारी हैं.
नासिरजादेह की मौत के बाद संभाला था रक्षा मंत्री का पद
बता दें इससे पहले यूएस-इजरायल के अटैक में ईरान ने अपन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके अलावा ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टॉफ अब्दुल रहीम मौसवी और रक्षा मंत्री जनरल अजीज नासिरजादेह मारे गए थे. नासिरजादेह की मौत के बाद सैयद माजिद अब अल-रेज़ा को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया गया था लेकिन 48 घंटे के भीतर ही वह भी युद्ध में मारे गए हैं.
टॉप सैन्य अधिकारियों में की जाती थी गिनती
सैयद माजिद की गिनती ईरान के टॉप सैन्य अधिकारियों में होती थी. वह रक्षा मंत्री बनने से पहले ईरान की सेना में ब्रिगेडियर जनरल का पद संभाल रहे थे. उनको खास तौर पर सैन्य प्रशासन और रसद (Logistics) का विशेषज्ञ माना जाता था. वह ईरान के सशस्त्र बल सामाजिक सुरक्षा संगठन (SATA) के अध्यक्ष भी रह चुके थे. यह ईरान के प्रभावशाली संगठनों में से एक है, जो आर्मी के आर्थिक हितों के साथ उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है.
ईरान को बड़ा झटका
वित्तीय और प्रशासनिक पकड़ के चलते उनको रक्षा मंत्री बनाया गया था. इसके अलावा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद देश में उपजी अस्थिरता के बीच शासन को उनके जैसे अनुभवी और भरोसेमंद शख्स की जरूरत थी, जिसकी न केवल सेना के अंदर अच्छी पैठ हो बल्कि सैन्य अधिकारियों की वफादारी भी सुनिश्चित कर सके. उनकी मौत से ईरान को बड़ा झटका लगा है. हालांकि अभी तक ईरान की ओर से उनकी मौत की पुष्टि नहीं की गई है.