इजरायल की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो चुका है. उन्होंने इजरायली संसद में हमास और पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा.
क्या बोले पीएम मोदी?
इजराइल की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इस प्रतिष्ठित सदन के सामने खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है. मैं भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर और एक पुरानी सभ्यता के प्रतिनिधि के तौर पर दूसरी सभ्यता को संबोधित करते हुए ऐसा कर रहा हूं. मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों का अभिवादन और दोस्ती, सम्मान और साझेदारी का संदेश लाया हूँ.
भारत मजबूती से इजरायल के साथ खड़ा -पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘भारत इस समय और आगे भी पूरी दृढ़ता और विश्वास के साथ इज़राइल के साथ खड़ा है.’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘इजरायल में हमास के द्वारा आतंकी हमले में मारे गए इज़रायली नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. आम नागरिकों को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता है.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘मुंबई के 9/11 हमले में आम लोगों को मारा गया था, जिसमें इजरायली नागरिक भी थे.’
‘हम आपका दर्द समझते हैं’
नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मेरा जन्म उसी दिन हुआ था, जिस दिन भारत ने इज़राइल को आधिकारिक मान्यता दी थी, 17 सितंबर, 1950. मैं भारत के लोगों की तरफ से हर उस जान और हर उस परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं रखता हूं, जिनकी दुनिया 7 अक्टूबर को हमास के बेरहम आतंकवादी हमले में तबाह हो गई. हम आपका दर्द समझते हैं, हम आपके दुख में शामिल हैं. भारत इस समय और आगे भी पूरे भरोसे के साथ इज़राइल के साथ मजबूती से खड़ा है.”
‘गाजा पीस को भारत का समर्थन’
प्रधानमंत्री ने कहा, “…गाज़ा पीस इनिशिएटिव, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंज़ूरी दी थी, एक रास्ता दिखाता है. भारत ने इस पहल के लिए अपना पक्का समर्थन जताया है. हमारा मानना है कि इसमें इस इलाके के सभी लोगों के लिए एक सही और टिकाऊ शांति का वादा है, जिसमें फ़िलिस्तीन मुद्दे को सुलझाना भी शामिल है. हमारी सभी कोशिशें समझदारी, हिम्मत और इंसानियत से चलें. शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत इस इलाके में बातचीत, शांति और स्थिरता के लिए आपके और दुनिया के साथ है.”
‘भारत ने लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा’
उन्होंने कहा, कोई भी वजह आम लोगों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकती. कोई भी चीज़ आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकती. भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है. हमें 26/11 के मुंबई हमले में इज़राइली नागरिकों समेत बेगुनाहों की जान जाने की याद है. आपकी तरह, हमारी भी आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है.” आगे कहा, यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी ज़ुल्म या भेदभाव के रहते आए हैं. उन्होंने अपने धर्म को बचाए रखा है और समाज में पूरी तरह से हिस्सा लिया है…”