‘ईरान का अस्तित्व खत्म’ से 48 घंटे के अल्टीमेटम तक… डोनाल्ड ट्रंप के यू-टर्न ने दुनिया को चौंकाया


सियासत में नेताओं के बयान ऐसे बदलते हैं कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि नेताजी के मन में आखिर है क्या. कुछ ऐसा ही हाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी है. ईरान के साथ शुरू हुई जंग के बाद उनके बयानों में खूब विरोधाभास देखने को मिला. ट्रंप ने कभी विवादित बयान दिए तो कभी वह अपने ही बयान से पलटी मार गये. ऐसा ही कुछ फिर हुआ है, जब चंद घंटों के भीतर ही किए गए उनके दो पोस्ट और यूटर्न ने दुनिया को चौंका दिया.

एक घंटे में दो अलग-अलग पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति ने केवल एक घंटे के अंदर ईरान को लेकर सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए. दोनों ही पोस्ट ऐसे हैं कि कोई भी पढ़कर कंफ्यूज हो जाएगा कि आखिर ट्रंप कहना क्या चाहते हैं. दोनों बयानों के विरोधाभास के चलते सवाल खड़े हो रहे हैं. पहले बयान में उन्होंने ईरान पर पूर्ण विजय के संकेत दिए तो दूसरे बयान में होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है.

पहले पोस्ट में क्या बोले ट्रंप?

अपने पहले पोस्ट में उन्होंने तेहरान के खिलाफ जीत का दावा करते हुए लिखा, ‘अमेरिका ने ईरान को नक्शे से मिटा दिया है. उनका नेतृत्व खत्म हो गया है, उनकी नौसेना और वायु सेना नष्ट हो चुकी है, उनके पास अब कोई रक्षा तंत्र नहीं बचा है.’

ट्रंप ने अपने इस बयान से संकेत दिए कि ईरान की सेना और लीडरशिप पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया गया, लेकिन इसके ठीक एक घंटे के भीतर ही उन्होंने ईरान को लेकर नया पोस्ट करते हुए कड़ी चेतावनी जारी कर संकेत दिया कि संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है.

दूसरे पोस्ट में कही ये बात

दूसरे पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अगर ईरान 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा.’

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

ट्रंप ईरान युद्ध को लेकर पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं. 2 मार्च को उन्होंने कहा था कि यह युद्ध 4 सप्ताह या उससे कम का है. उसी रात फिर उनका बयान आया कि वह अनिश्चित काल के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं.  3 मार्च को उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग हमेशा के लिए जारी रह सकती है. ट्रंप ने यह भी कहा था कि ईरान ‘मिशन कंप्लीट’ हो गया. वहीं,रक्षा मंत्री हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा था कि जंग अभी तेज हो रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *