अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में जारी जंग में लगातार नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. अमेरिका और इजरायल दोनों मिलकर लगातार पर ईरान पर मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमले कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ ईरान भी लगातार अमेरिकी वायु सेना के विमानों को मार गिराने के दावे कर रहा है. हाल ही में ईरान ने अमेरिका के एक F-18 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है, जिसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने फैक्ट चेक कर झूठी अफवाह करार दिया है.
यूएस F-18 फाइटर जेट की कीमत कितनी?
अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान सबसे उन्नत, आधुनिक तकनीकों और हथियारों से लैस लड़ाकू विमान है. जिसकी कीमत 550-600 करोड़ रुपये के करीब है. ईरान की ओर से बकायदा एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें एक लड़ाकू विमान को मिसाइल हमले में गिरते हुए दिखाया गया है. ईरान ने कहा कि चाबहार पोर्ट के इलाके में एक अमेरिकी एफ-18 फाइटर जेट को मार गिराया गया है. यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान के सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए झूठा करार दिया है.
सेंटकॉम ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार (25 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उसने ईरान के दावे को अफवाह बताया. सेंटकॉम ने कहा, ‘ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ऐलान किया था कि चाबहार के ऊपर उसने एक अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू विमान को नई एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके सफलतापूर्वक निशाना बनाया है, लेकिन सच्चाई यह है कि कोई भी अमेरिकी लड़ाकू विमान ईरान की ओर से निशाना नहीं बनाया गया है.’
युद्ध में अब तक US के कितने विमानों को ईरान ने बनाया टारगेट
अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध को शुरू हुए तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है. इस दौरान ईरान ने अमेरिका और इजरायल ने ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन्स हमलों को अंजाम दिया है. 28 फरवरी को युद्ध के शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका के कुल 16 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया जा चुका है. जिसमें से कई विमानों को ईरान ने मार गिराया है, जबकि अमेरिका ने कहा कि कुछ फाइटर जेट्स फ्रेंडली फायर में गिरे हैं.
यह भी पढ़ेंः होर्मुज बंद हुआ तो LPG के लिए छटपटाने लगी दुनिया, अब अगर ईरान ने इस रास्ते को रोका तो क्या होगा?