<p style="text-align: justify;">इस्फहान स्थित ईरान की प्रमुख परमाणु साइट से जुड़ी नई सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा हुआ है. 27 जून को ली गई इन तस्वीरों में यह साफ दिखाई दे रहा है कि ईरान ने इस्फहान यूरेनियम कन्वर्जन फैसिलिटी के भूमिगत परिसर में स्थित एक टनल के प्रवेश द्वार को फिर से खोल दिया है. इसे पहले सील कर दिया गया था.</p>
<p style="text-align: justify;">इस टनल को फिर से खोलने की वजहों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु तनाव अपने चरम पर है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन कैन ने अमेरिकी सीनेट को जानकारी दी है कि इस्फहान साइट पर हुए अमेरिकी हमले में ‘Massive Ordnance Penetrator’ (बंकर बस्टर बम) का इस्तेमाल नहीं किया गया. इसके बदले एक अमेरिकी पनडुब्बी से टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं.</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>खबर में अपडेट जारी है…</strong></p>
Source link
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु हथियार बनाने का काम? इस्फहान का खुला एंट्रेंस गेट; फोर्डो पर भी दिखी एक्टिविटी; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा