ईरान ने सऊदी-कतर में किया US एयरबेस पर अटैक तो शहबाज शरीफ हुए नाराज, कहा- पाकिस्तान इसका…


इजरायल की ओर से ईरान पर हमला करने के बाद तेहरान ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से फोन पर लंबी बातचीत की. ईरान ने कतर में अल उदेइद एयर बेस, कुवैत में अल सालेम बेस, यूएई में अल धाफरा एयर बेस, बहरीन में यूएस 5वीं फ्लीट बेस, सऊदी अरब की राजधानी रियाद, इजरायल के हाइफा और गैली शहरों में मिसाइल दागे.

शहबाज शरीफ ने ईरान पर किए गए इजरायली हमलों की और उसके बाद तेहरान की ओर से खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘पाकिस्तान इस मुश्किल समय में सऊदी अरब और हमारे भाई खाड़ी देशों के साथ पूरी तरह खड़ा है. हम शांति स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं और प्रार्थना करते हैं कि रमजान की दुआएं हमारे क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाएं.’

उन्होंने कहा, ‘शेख मोहम्मद बिन जायद से बात हुई. हमने ईरान पर इजरायल के हमले, यूएई और अन्य खाड़ी देशों पर हुए हमले से क्षेत्र में पैदा हुए तनाव की निंदा की. मैंने अबू धाबी में एक पाकिस्तानी नागरिक की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया.’ सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान ने रियाद और पूर्वी क्षेत्र में कायरतापूर्ण’ हमला किया, जिसे उसने नाकाम कर दिया.

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में हालात के लगातार बिगड़ने से प्रमुख एविएशन डेस्टिनेशन एंड कमर्शियल सेंटर दुबई से आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन शनिवार को बड़े पैमाने पर बाधित हुआ. हवाई क्षेत्र बंद होने से पूरे खाड़ी क्षेत्र में कई उड़ानें बाधित हुई हैं. दुबई एयरपोर्ट के बयान में कहा गया, ‘संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से बंद किए जाने के परिणामस्वरूप डीएक्सबी और ‘दुबई वर्ल्ड सेंट्रल-अल मकतूम इंटरनेशनल’ (डीडब्ल्यूसी) पर कुछ उड़ानें रद्द की गई हैं या उनमें देरी हुई है.’ 

(ये स्टोरी अपडटे की जा रही है…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *