ईरान में दो जगहों पर भीषण विस्फोट, कम से कम 5 लोगों की मौत, इजरायल बोला- ‘हमारा कोई लेना-देना नहीं…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ईरान में शनिवार (31 जनवरी, 2026) को दो अलग-अलग जगहों पर धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, 14 अन्य लोगों की घायल होने की भी खबर सामने आई है. ईरान के न्यूज चैनल तेहरान टाइम्स ने शहर के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख के हवाले से कहा कि ईरान के दक्षिणी-पश्चिम शहर अहवाज में शनिवार (31 जनवरी) को एक आवासीय बिल्डिंग में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के कारण मौके पर चार लोगों की मौत हो गई.

वहीं, एक अन्य घटना के बारे में स्थानीय अधिकारी ने न्यूज एजेंसियों को बताया कि ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को हुए विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए. बंदर अब्बास में हुए विस्फोट में इमारत की दो मंजिलें, कई गाड़ियां और दुकानें पूरी तरह से नष्ट हो गई. हालांकि, अभी तक इस विस्फोट के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है.

इजरायल ने धमाकों से किया किनारा

इस बीच इजरायल ने ईरान में हुए दोनों धमाकों से किनारा कर लिया है. इजरायल के दो अधिकारियों ने कहा कि यहूदी देश इजरायल ईरान में हुए विस्फोटों में किसी भी तरह से संलिप्त नहीं है.

नौसेना कमांडर को निशाना बनाए जाने के किए जा रहे दावे

वहीं, ईरान में हुए धमाकों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जाने लगे हैं. इसमें ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के नौसेना कमांडर को निशाना बनाए जाने का भी दावा किया जा रहा है. जिसे अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम ने झूठा करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया है.

विस्फोट के असली कारणों की चल रही जांच

ईरान की आधिकारिक IRNA न्यूज एजेंसी ने होर्मोजगान प्रांत के क्राइसिस मैनेजमेंट के डायरेक्टर जनरल मेहरदाद हसनजादेह के हवाले से कहा कि देश में हुए इन विस्फोटों की असली कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को आपातकालीन बचाव दल के कर्मी अस्पताल पहुंचा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने घटना में हुई किसी भी मौत को लेकर कुछ भी नहीं कहा.

यह भी पढ़ेंः ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को उकसा रहा सऊदी अरब? व्हाइट हाउस में हुई सीक्रेट मीटिंग के खुले राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *