‘उन्होंने हमारी तेल कंपनियों को बाहर फेंका, हमें वो…’, वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का पुराना वीडियो वायरल


अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास समेत कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. यूएस एयरफोर्स ने काराकास के साथ-साथ मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा पर भी ताबड़तोड़ बमबारी की. अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद वेनेजुएला में नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने अपने कब्जे में ले लिया है. अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई के बीच इस बीच ट्रंप का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘उन्होंने हमारे तेल के अधिकार छीन लिए. हमारे पास वहां बहुत सारा तेल था. उन्होंने हमारी कंपनियों को वहां से निकाल दिया और हम उन्हें वापस चाहते हैं.’ यह वीडियो बीते साल 18 दिसंबर का है. यह बात ट्रंप ने अपने एयरफोर्स वन में उड़ान भरने से पहले मीडिया से बातचीत में कही थी. 

ट्रंप भले ही वेनेजुएला पर ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगाकर बार-बार उसके जहाजों पर स्ट्राइक करवा रहे हों, लेकिन उनका मैन फोकस वेनेजुएला के तेल भंडार पर ही था. यूएस ने कई बार वेनेजुएला के सामान लदे जहाजों पर मिसाइल से अटैक करके तबाह किया, जिसके बाद ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि वेनेजुएला अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी करता रहा है, जो हमारे जवानों ने रोक दिया है. इसको लेकर उन्होंने निकोलस मादुरो को भी ड्रग तस्कर करार दिया था.

वेनेजुएला ने एक महीने पहले ट्रंप को दिया था ऑफर
 
वेनेजुएला ने 2 दिसंबर को कहा था कि वह मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत के लिए तैयार है. हालांकि निकोलस मादुरो ये अच्छी तरह जानते थे कि ट्रंप उनकी सरकार को बदलना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने अमेरिकी तेल कंपनियों को वेनेजुएला से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. 

वेनेजुएला को वेनेजुएला ने चारों ओर से घेरा

इतना ही नहीं, ट्रंप कुछ बड़ा करना चाहते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला को चारों ओर से घेर लिया था. इसके साथ ही ट्रंप वेनेजुएला में बार-बार ग्राउंड ऑपरेशन की चेतावनी भी दे रहे थे और तीन जनवरी की तड़के अमेरिका ने वेनेजुएला में एयरस्ट्राइक को अंजाम दे दिया. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *