‘एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश की PM बनेगी..’, बुर्का विवाद पर ओवैसी का महाराष्ट्र में बड़ा दावा


एमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद के बीच एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत में भविष्य में हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी. उन्होंने यह बयान सोलापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया. इस दौरान उन्होंने अजित पवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने भारतीय संविधान की ताकत पर पूरा जोर देकर भरोसा भी जताया. इसके अलावा उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी.

दरअसल, हिजाब और बुर्का को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है. बिहार में ज्वेलरी शॉप पर हिजाब-बुर्का पहनकर आने पर बैन लगा दिया गया है. इस मामले में अल्पसंख्यक आयोग ने पटना कलेक्टर और एसपी को एक लेटर भी लिखा है. 

‘एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश का नेतृत्व करेगी’

ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि पाकिस्तान के मुकाबले भारत का संविधान बेहतर है. यहां किसी को भी प्रधानमंत्री बनने का मौका मिल सकता है. इसी के चलते भविष्य में हिजाब पहनने वाली महिला देश का नेतृत्व करेगी. 

इस दौरान ओवैसी ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि अजित पवार मोदी के असर में है. उन्हें वोट देने का मतलब मोदी की नीतियों का समर्थन करना है. 

अपने भाषण में और क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

असदुद्दीन ओवैसी सोलापुर में अपने भाषण में जनता से कई वादे किए. उन्होंने कहा कि 16 इंच की पानी की पाइपलाइन और सड़कों की मरम्मत की जाएगी. गरीबों के लिए एंबुलेंस मुहैया कराएंगे. साथ ही प्रॉपर्टी कार्ड, जमीन के मालिकाना हक के मुद्दों को सुलझाने का भी उन्होंने वादा किया. 

इस दौरान उन्होंने मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा का महत्व भी बताया. साथ ही सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख को याद किया. 

‘ये त्रिमूर्ति हैं, आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे’

ओवैसी ने अजित पवार को सीधे बहस की चुनौती दी है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को त्रिमूर्ति करार दिया है. साथ ही कहा कि अजित पवार आज मोदी की गोद में जाकर बैठ गए हैं. उन्हें मस्जिदों और दरगाहों से कोई लेना-देना नहीं है. एक-एक वोट मोदी के लाए वक्फ कानून को ताकत देगा. यह महायुति आपकी आंखों में धूल झोंकने वाली त्रिमूर्ति है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *