‘एजेंसियां तो अपना काम करेंगी’, I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को एबीपी नेटवर्क की ओर से आयोजित इंडिया 2047 यूथ कॉन्क्लेव के मंच से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जमकर हमला किया है. उन्होंने ममता बनर्जी पर हाल ही में कोलकाता में I-PAC डायरेक्टर प्रतीक जैन के ऑफिस और घर पर ईडी की रेड में दखल देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि एजेंसियां तो अपना काम करेंगी ही.

उन्होंने आई-पैक के दफ्तर में ईडी की छापेमारी को लेकर कहा कि हम ममता बनर्जी की राजनीति के खिलाफ हैं. हिंसा और भ्रष्टाचार, ये पश्चिम बंगाल की जनता को बिल्कुल भी पसंद नहीं है. यही हमारा भी मुद्दा रहा है और हम इसी पर चुनाव भी लड़ रहे हैं.

पहले भ्रष्टाचार और फिर सीनाजोरी करोगे तो कैसे चलेगा- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चुनाव आयोग की एक नियमित प्रक्रिया है. वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्टैटजी भ्रष्टाचार वाली है. एजेंसियां तो अपना काम करेंगी. भ्रष्टाचार करोगे और फिर सीनाजोरी करोगे तो कैसे चलेगा.’

दीदी का समय समाप्त होने वाला है- धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में दीदी (ममता बनर्जी) का समय अब बहुत जल्द ही समाप्त होने वाला है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में नया उदय होगा. बस अगले दो-तीन महीनों का ही इंतजार है.’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को भ्रष्टाचार और हिंसा बिल्कुल भी पसंद नहीं है. बंगाल की जनता राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार बैठी है. बंगाल में जहां अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. वहां, पिछले 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का वोट बैंक बढ़ा है.

ED की छापेमारी में ममता बनर्जी ने डाला था दखल

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोयला घोटाला से जुड़े मामले में राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के ऑफिस और घर पर छापेमारी अभियान चलाया था. वहीं, ईडी की छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ प्रतीक जैन के ऑफिस और घर पहुंची और कई फाइलों को लेकर चली गई थीं.

यह भी पढ़ेंः ‘रिट अदालतें सभी समस्याओं का समाधान नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर की याचिका पर कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *