किसी भी टीम की ताकत उसके खिलाड़ी होते हैं, लेकिन जोश और उत्साह बनाए रखने का काम फैंस करते हैं. जब लगातार हार मिलती है तो यही फैंस हतोत्साहित हो जाते हैं. ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 के लीग मैच में रविवार (14 सितंबर) को दुबई में भारतीय टीम से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तानी फैंस की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस ने टीम, खिलाड़ियों और हेड कोच माइक हेसन की जमकर आलोचना की.
हार से निराश हुए पाकिस्तानी फैंस
हार से निराश एक फैन ने कहा, “इंडिया दुनिया की बेस्ट टीम है. हमारे बच्चों के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए. ये बेबी टीम है.” वहीं, एक अन्य फैन ने कहा, “मैं मैच मिस नहीं करता, लेकिन ये टीम हमें बार-बार जलील करवा रही है. माइक हेसन क्या कर रहे हैं? बॉलर को बैटर बना रहे हैं और बैटर को बॉलर. शाहीन शाह अफरीदी से रन बनते देख खुश हो रहे हैं. ये टीम ही बंद कर दो.”
एक और फैन ने तो कहा, “सिर में दर्द हो गया, लेकिन ये खिलाड़ी सुधरेंगे नहीं. पांच साल से वही पुरानी गलतियां दोहरा रहे हैं. छोटे टीमों को हराया, लेकिन इंडिया को नहीं हरा पाए.”
महज 127 रन ही बना पाई पाकिस्तान की टीम
मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम महज 127 रन ही बना पाई, जबकि भारत ने 16वें ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया. कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए, वहीं अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने क्रमशः 31 रन की पारी खेली.
ये भी पढ़ें-