ऑपरेशन सदर्न स्पीयर: समंदर का पानी अमेरिका ने खून से किया लाल, 11 लोगों की मौत


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करने के बाद ऑपरेशन सदर्न स्पीयर को और भी तेज कर दिया है. प्रशांत और कैरिबियाई सागर में अमेरिकी सेना द्वारा कथित तौर पर नशीले पदार्थों से भरी नावों पर हमला किया गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. 

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी प्रशांत महासागर में चार-चार लोगों को ले जा रही 2 नावों पर हमला हुआ, जबकि कैरिबियाई सागर में 3 लोगों को ले जा रही एक तीसरी नाव पर भी हमला हुआ. अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत और कैरेबियन सागर में कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली कुल 3 नावों पर हमले किए, जिनमें 11 लोगों की मौत हो गई.

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर के तहत कार्रवाई
अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोमवार (16 फरवरी) के ऑपरेशन का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट कर बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि खुफिया जानकारी मिली थी कि ये जहाज नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात रास्तों से गुजर रहे थे और नशीले पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में शामिल भी थे.

बता दें कि ये हमले विवादास्पद सैन्य अभियानों की सीरीज में सबसे नए हैं. सितंबर 2025 से अमेरिकी सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सदर्न स्पीयर अभियान के तहत अब तक कथित तौर पर कम से कम 145 नारको टेररिस्ट (नशे का कारोबार करने वाले लोग) मारे गए हैं. अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि उसने तस्करी मार्गों पर कथित मादक पदार्थों को ले जा रहे तस्करों को निशाना बनाया है.

अमेरिकी सेना ने जारी किया वीडियो
अमेरिकी दक्षिणी कमान का कहना है कि ये तीनों नौकाएं (नाव) नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित की जा रही थीं. पूर्वी प्रशांत महासागर में चार-चार लोगों को ले जा रही 2 नौकाओं पर हमला हुआ, जबकि कैरेबियन सागर में 3 लोगों को ले जा रही तीसरी नौका पर हमला हुआ. अमेरिकी सेना ने नावों पर किए गए हमलों का वीडियो भी जारी किया है.

ये भी पढ़ें 

क्या 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे? भारत सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला, जानें सबकुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *