कपिल शर्मा के कैफे पर कनाडा में फिर हुई फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी


मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे (Surrey) स्थित कैफे पर फिर फायरिंग की खबर आई सामने आई है. गोल्डी ढिल्लन नामक एक गैंगस्टर ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. सुरक्षा एजेंसियां और मुंबई पुलिस फिलहाल इस खबर को वेरीफाई कर रही है. अभी तक फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार में बैठे कुछ लोग कैफे की ओर गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो 9 सेकंड का है, जिसमें 12 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई. स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. गोल्डी ढिल्लों खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताता है. 

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *