पाकिस्तान के कराची स्थित एक शॉपिंग मॉल में शनिवार (17 जनवरी, 2026) की देर रात भीषण आग लग गई. इस भयानक दुर्घटना में अब तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक दमकलकर्मी भी शामिल है और कई लोगों बुरी तरह से झुलसकर घायल हो चुके हैं. वहीं, घटना के 12 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अभी भी कुछ लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका है. जिन्हें बचाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी कवायद में लगातार जुटे हुए हैं.
यह बहुमंजिला शॉपिंग मॉल गुल प्लाजा कराची के बिजी एमए जिन्ना रोड पर स्थित है, जिसमें शनिवार देर रात अचानक आग के लपटें धधकती हुई दिखाई देने लगीं. मॉल में लगी आग इतनी भयानक थी कि कई मील दूर से ही काला धुएं के गुब्बार आसमान में उड़ता नजर आ रहा था. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को काबू में करने के लिए कार्रवाई शुरू की. बता दें कि रविवार (18 जनवरी, 2026) को भी दमकम विभाग के बचाव अभियान जारी रहा.
A huge fire tore through the Gul Plaza mall in Karachi, Pakistan, causing death, injury and extensive damage.
The plume of smoke was reportedly visible from miles away, while the cause of the blaze remains a mystery.
🔗 https://t.co/a9r91biYmV pic.twitter.com/zsDGN5Dat7
— Sky News (@SkyNews) January 17, 2026
सिंध IGP ने घटना के बारे में दी जानकारी
पाकिस्तान के सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) जावेद आलम ओधो ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में ये भीषण आग शनिवार (17 जनवरी, 2026) की रात करीब 10:45 बजे लगी. उस वक्त इलाके के अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चुके थे या कर रहे थे. हालांकि, मॉल में ये भीषण आग कैसे लगी, इस बात का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा.