‘कातिलों और सोनम ने मिलकर किया शिलांग का प्लान, कत्ल के बाद सभी ट्रेन से निकले’- राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा


राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी खुद इस साजिश में शामिल थी और उसने कातिलों के साथ मिलकर शिलांग जाने की योजना बनाई थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजा की हत्या के बाद सोनम और बाकी आरोपी एक साथ ट्रेन से वापस लौटे. पूरे ट्रिप की योजना पहले से तय थी और इसका मकसद राजा को रास्ते से हटाना का था. पुलिस सोनम और बाकी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है. जल्द ही सभी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर इस हत्याकांड की पूरी कहानी का खुलासा किया जाएगा. पुलिस आज दोपहर 12:30 बजे इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देगी. माना जा रहा है कि इसमें हत्या की साजिश, आरोपियों के बारे में जानकारी और आगे की कार्रवाई की पूरी तस्वीर सामने आ सकती है.

खबर में अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *