‘किसानों को नए मौके और मजबूत होगा मेक इन इंडिया…’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले PM मोदी


भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (7 फरवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और अमेरिका के लिए बड़ी खुशखबरी. हमारे दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति बन गई है. उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप को हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं.

कैसे मजबूत होगा ‘मेक इन इंडिया’
पीएम मोदी ने कहा कि ये फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाता है. यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप इनोवेटेर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करता है. उन्होंने आगे कहा कि इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. 

टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और मजबूत होगी 
पीएम मोदी ने बताया कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए कमिटेड हैं और यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और अधिक मजबूत करेगा. उन्होंने आगे कहा कि ये फ्रेमवर्क लचीली और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखलाओं को भी सुदृढ़ करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के विकसित निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए हम भविष्योन्मुखी अपने लोगों को सशक्त बनाने वाली और साझा समृद्धि में योगदान देने वाली वैश्विक साझेदारियों के निर्माण के लिए कमिटेड हैं.

अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा भारत
भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत अगले 5 सालों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा. इसमें ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, कीमती धातु, टेक्नोलॉजी उत्पाद और कोकिंग कोल शामिल हैं. इसके अलावा दोनों देश डेटा सेंटर में उपयोग होने वाले ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट और अन्य टेक उत्पादों के व्यापार को भी बढ़ाएंगे. डिजिटल व्यापार में स्पष्ट नियम बनाने पर भी सहमति बनी है.

ये भी पढ़ें

खेती से व्यापार तक… अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर भारत को क्या-क्या हुआ फायदा? समझें पूरा गणित





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *