‘किसानों को फिर सड़क पर बैठाना चाहते हैं’, भारत-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी के आरोपों को लेकर भड़के रवनीत सिंह बिट्टू


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर गरमाई सियासत के बाद एक बार फिर से दोनों नेताओं के बीच तकरार देखने को मिल रही है. भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर केंद्रीय रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार (11 फरवरी, 2026) को उन पर तीखा हमला किया है.

बिट्टू ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि ये पहला LOP (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) है जो आरोप लगाता है और फिर भाग जाता है. जवाब सुनता हीं नहीं है. उन्होंने कई अन्य नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के कई और भी नेता ऐसे हैं, जो सिर्फ आरोप लगाते हैं और फिर सदन से भाग जाते हैं.

विपक्ष के नेताओं पर भी बिट्टू ने किया हमला

उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष भारत और अमेरिका के ट्रेड डील के नाम पर भी किसानों को भड़काना चाहता है. जैसे कृषि कानून के समय पर सड़क पर बैठाया था, वैसे ही अब भी बैठाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेड डील में भारत के किसानों के खिलाफ कुछ भी नहीं है.

राहुल और बिट्टू के बीच क्या हुआ विवाद?

दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार (7 फरवरी, 2026) को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर उन्हें गद्दार कहने का आरोप लगाया. उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि जब वे संसद की ओर जा रहे थे, तब राहुल गांधी अपना आपा खोकर उनकी तरफ बढ़ रहे थे. इस दौरान कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और पंजाब के गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उनके दोनों हाथ पकड़ रखे थे. क्योंकि वह हिंसक हो गए थे. सिर्फ भगवान ही यह जानता है कि उनका इरादा क्या था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *