क्या आरजेडी-कांग्रेस दोस्ताना मुकाबले वाली सीटों पर उम्मीदवारों का नाम लेंगी वापस? मिल गया जवाब, सामने आया बड़ा अपडेट



बिहार चुनाव 2025 को लेकर सभी दलों अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है. महागठबंधन गुरुवार (23 अक्तूबर) को बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, जिसमें मुख्यमंत्री पद के चेहरे का खुलासा हो सकता है. कयास लगाया जा रहा है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है. इस बीच एक और बड़ा अपडेट मिला है. राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस दोस्ताना मुकाबले वाली सीटों पर से अपने उम्मीदवारों के नाम वापस नहीं लेंगी.

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर काफी खींचतान हुई. हालांकि इसके बावजूद छह ऐसी सीटें हैं जिनका मसला सुलझ नहीं पाया. इसी वजह से कांग्रेस और आरजेडी ने इन छह सीटों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी. सिकंदरा, कहलगांव, सुल्तानगंज, वैशाली, लालगंज और वारिसलीगंज पर दोनों पार्टियां आमने-सामने होंगी. कहा जा रहा था कि ये पार्टियां अपने उम्मीदवारों का नाम वापस ले सकती हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ऐसा नहीं होने वाला है.

अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *