गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किस पर लगाया दांव


बीजेपी ने गोवा, नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है. ये उपचुनाव उन सीटों पर हो रहे हैं जहां मौजूदा विधायकों का निधन हो गया था. मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे.

किस नेता को मिला किस सीट से मौका?

बीजेपी ने इन सीटों पर स्थानीय स्तर के मजबूत और लोकप्रिय चेहरों को टिकट देने का फैसला किया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय संगठन की राय को काफी महत्व दिया गया है. पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नायक को उम्मीदवार बनाया है. यह सीट नंबर 21 है और यहां उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि मौजूदा विधायक का निधन हो गया था. नागालैंड की कोरिडांग (अनुसूचित जनजाति) सीट से दाओचियर इल इंचेन को टिकट दिया गया है. यह सीट नंबर 28 है और यहां भी विधायक की मौत के कारण उपचुनाव हो रहा है.

कर्नाटक में दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. बागलकोट सीट से श्री वीरभद्रय्या चारंतिमठ को उम्मीदवार बनाया है, जो सीट नंबर 24 है. वहीं दावणगेरे साउथ सीट से श्रीनिवास टी. दासाकिरप्पा को टिकट मिला है. यह सीट नंबर 107 है और यहां भी विधायक के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है. त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से श्री जहर चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट नंबर 56 है और यहां विधायक के निधन के कारण चुनाव हो रहा है.

बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक में हुआ फैसला

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 18 मार्च 2026 को नई दिल्ली में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की. इस बैठक में 2026 के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *