ग्राइंडर से काटकर चुरा ले गए महात्मा गांधी की प्रतिमा, ऑस्ट्रेलिया में गायब हुआ 426 किलो का स्टेच्यू, क्या बोला विदेश मंत्रालय?


ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बेहद ही हैरान करने वाली खबर आई है. यहां  के रोविल इलाके में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा को ग्राइंडर से काटकर चुरा लिया गया. प्रतिमा को पंजे के जोड़ से काटा गया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों से प्रतिमा को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील की है. 

ऑस्ट्रेलिया टुडे के मुताबिक, रोविल में स्थित ऑस्ट्रेलिया भारतीय कम्युनिटी सेंटर में 426Kg की कांस्य प्रतिमा चोरी कर ली गई. प्रतिमा को एंगल ग्राइंडर के जरिए बेस से काटा गया. इसके सिर्फ पंजे बचे थे. प्रतिमा को टुकड़े में काटा गया. 

विदेश मंत्रालय ने घटना की कड़ी निंदा की

इधर, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम मेलबर्न के रोविल में ऑस्ट्रेलिया इंडिया कम्युनिटी सेंटर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा नुकसान पहुंचाने और हटाने की कड़ी निंदा करते हैं. 

उन्होंने कहा कि इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के सामने सख्ती से उठाया है. साथ ही दोषियों को जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया है. पुलिस ने बताया कि प्रतिमा को तीन अनजान लोगों ने किंग्सले क्लोज, रोविल में चैरिटी की जगह से 12:50 पर चुरा लिया था. पुलिस ने स्क्रैप डीलरों को कहा है कि ऐसे व्यक्तियों पर नजर रकें, जो कांस्य की प्रतिमा बेचने की कोशिश करें. उनसे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की गई है.

2021 में प्रधानमंत्री मॉरिसन ने किया था प्रतिमा का उद्घाटन

इस प्रतिमा का उद्घाटन साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने किया था. यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध का प्रतीक थी. इस प्रतिमा को इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस ने गिफ्ट के तौर पर दी थी. इस घटना की निंदा ऑस्ट्रेलिया सरकार ने की है. अभी तक फिलहाल किसी तरह की गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *