ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी के बीच बड़ा दांव, डेनमार्क की PM ने 7 महीने पहले कर दिया चुनाव का ऐलान


डेनमार्क में संसदीय चुनाव की तारीखें सामने आ चुकी हैं. प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने गुरुवार ( 26 फरवरी) को इसका ऐलान किया है. ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बीच डेनमार्क की पीएम ने 7 महीने पहले ही इलेक्शन कराने की घोषणा कर दी है. 

24 मार्च को होंगे संसदीय चुनाव

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनमार्क में 24 मार्च को संसदीय चुनाव होंगे. प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के इस फैसले को अमेरिका के दबाव के खिलाफ उनके सख्त रुख के लिए मिल रहे बड़े स्तर पर समर्थन का फायदा उठाना है. फ्रेडरिक्सन यूरोपीय देशों को एकजुट करने में कामयाब हुई हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कब्जे में लेने की बात कही है.

क्या बोलीं प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन?

प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अपने बयान में कहा, यह एक निर्णायक चुनाव होगा, अगले चार साल में हमें डेनमार्क के नागरिकों और यूरोपीय नागरिकों को अपने पैरों पर खड़ा होना होगा. उन्होंने आगे कहा, ‘हमें अमेरिका के साथ अपने संबंधों को परिभाषित करना होगा और अपने महाद्वीप में शांति को निश्चित करने के लिए दोबारा सशस्त्र होना होगा.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *