घुटनों पर आया पाकिस्तान! PCB चीफ ने भारत से मांगी माफी, एशिया कप ट्रॉफी पर बोले – ‘जो हुआ, सो…’



पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने भारत से माफी मांग ली है. उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में कहा कि हमें अब नई शुरुआत करनी चाहिए. नकवी एशिया कप 2025 के फाइनल मैच के बाद ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे. भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी. नकवी अभी तक अकड़ दिखा रहे थे, लेकिन अब झुक गए हैं. उन्होंने ट्रॉफी वापसी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है.

नकवी ने एसीसी की बैठक में कहा, ”जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन अब हमें नई पहल करनी चाहिए. सूर्यकुमार यादव खुद आकर ट्रॉफी ले जाएं.” दुबई में मंगलवार (30 सितंबर) एसीसी की बैठक हुई थी. इसमें बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया. इसके बाद नकवी ने माफी मांग ली. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. नकवी ने काफी इंतजार किया, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी राजी नहीं हुआ. इसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल दोनों साथ लेकर चले गए.

पाकिस्तान में उठी नकवी के इस्तीफे की मांग

पाकिस्तान की ओर से भी नकवी के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं. पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने नकवी का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें एक पद छोड़ देना चाहिए. नकवी पीसीबी चीफ होने के साथ-साथ पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं. ‘टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट’ के मुताबिक अफरीदी ने कहा, ”नकवी को एक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. पाकिस्तान क्रिकेट पर इस वक्त ध्यान देने की सख्त जरूरत है.”

मोहसिन नकवी को लेकर क्या बोले कीर्ति आजाद

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा, ”माफी मांग रहे हैं या नहीं मांग रहे हैं, यह अलग बात है. ट्रॉफी उनकी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं थी, वे लेकर कैसे चले गए. ये तो ऐसे हो गया कि आउट हो गए तो बैट और बॉल लेकर चले गए.”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *