इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है. वीडियो एयर एशिया फ्लाइट (Air Asia Airlines) का है. यहां एक पैसेंजर्स की हरकत के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी है. फ्लाइट थाईलैंड जा रही थी. तभी एक रूसी भाषा बोलने वाले पैसेंजर ने सभी के सामने फ्लाइट में कपड़े उतार दिए. इसके अलावा उसने फ्लाइट से कूदने की कोशिश भी की. वह लगातार फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की बात कर रहा था.
शख्स फ्लाइट क्रू को धमकी दे रहा था, अजीब हरकत कर रहा था
घटना गुरुवार की बताई जा रही है. जब फ्लाइट 647 वियतनाम के न्हा ट्रांग से एक घंटे और 40 मिनट की देरी से उड़ी. वीडियो में आदमी फ्लाइट क्रू को धमकी देते हुए अजीब हरकत करते नजर आ रहा है. वह इंग्लिश में बोलते हुए चिल्लाते हुए नजर आ रहा है. वह कह रहा है कि मुझे मत छुओ. इसके अलावा वो बड़बड़ाता हुआ भी नजर आ रहा है. उसने क्रू मेंबर्स को फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने का ऑर्डर भी दिया.
कपड़े उतारने से पहले पैसेंजर लगातार टॉयलेट जा रहा था
क्रू मेंबर्स और अन्य यात्रियों ने उसे शांत करवाने की कोशिश की. ‘डेली मेल’ के मुताबिक, पैसेंजर ने बताया कि रूसी आदमी प्लेन में एक दूसरे पैसेंजर से मिला. उसके बाद अजीब व्यवहार करने लगा. कपड़े उतारने से पहले वह आदमी लगातार टॉयलेट जा रहा था. परेशान लग रहा था.
शख्स रनवे पर कूद कर भागा, लेकिन अधिकारियों ने अरेस्ट कर लिया
फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग जैसे ही की, वैसे ही वह विमान की सीढ़ियां लगने से पहले ही बाहर निकलने लगा और रनवे पर कूदकर भाग गया. उसे इस दौरान चोट भी आई. हालांकि, उसको थाई अधिकारियों ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उसे अब कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. उसे जुर्माना सहित जेल भी हो सकती है.