‘चाहे कुछ भी हो जाए…’ ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार, ‘होर्मुज’को लेकर किया बड़ा ऐलान


मिडिल ईस्ट में युद्ध जारी है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को बंद करने की धमकी देने पर बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिकी नौसेना व्यापारिक तेल टैंकरों को सुरक्षा कवर देंगे. जिससे दुनियाभर में होने वाली ऊर्जी की सप्लाई किसी भी तरह से बाधित नहीं होगी. इससे पहले ईरान की ओर से चेतावनी दी गई थी कि होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को निशाना बनाया जाएगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर किया पोस्ट

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इसको लेकर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिकी नौसेना टैंकरों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर देगी. उन्होंने आगे कहा, चाहें कुछ भी हो लेकिन अमेरिका इस बात का भरोसा दिलाता है कि दुनिया को ऊर्जा की आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलती रहेगी. उन्होंने यह भी आदेश दिया कि  कमर्शियल जहाजों के लिए बीमा की सुविधा भी प्रदान करे, ताकि डरे हुए जहाज मालिकों को सुरक्षा का अहसास हो.

क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, ‘तत्काल प्रभाव से, मैंने संयुक्त राज्य विकास वित्त निगम (डीएफसी) को खाड़ी से होकर गुजरने वाले सभी समुद्री व्यापार, विशेष रूप से ऊर्जा, की वित्तीय सुरक्षा के लिए उचित मूल्य पर राजनीतिक जोखिम बीमा और गारंटी प्रदान करने का आदेश दिया है. यह सभी शिपिंग लाइनों के लिए उपलब्ध होगा.’

‘जारी रहेगी ऊर्जा की निर्बाध सप्लाई’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर जरूरी हुआ तो अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर देगी. चाहे कुछ भी हो जाए, संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व को ऊर्जा की सप्लाई सुनिश्चित करेगा.’ ट्रंप ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका की आर्थिक और सैन्य शक्ति पृथ्वी पर सबसे महान है, आगे और भी कदम उठाए जाएंगे. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *