‘चाहे जितनी छाती पीट लें पीयूष गोयल, लेकिन ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन…’, PM मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा अटैक


Rahul Gandhi on Trump Tariff Deadline: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी टैरिफ नीति को लेकर घेरा है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार अमेरिका के दबाव में आने वाली है और ट्रंप की तय समयसीमा के सामने झुक जाएगी.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “पीयूष गोयल चाहे जितना सीना ठोक लें, मेरी बात लिख लीजिए, मोदी ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन के सामने चुपचाप झुक जाएंगे.” कांग्रेस नेता ने ये बयान ऐसे समय पर दिया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक शुल्क (Tariff) को लेकर तनाव बना हुआ है.

टैरिफ को लेकर लगातार सवाल उठा रहा विपक्ष

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुछ सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी. इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या कहा था?

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत व्यापार समझौते अपनी शर्तों पर करता है. अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, चिली और पेरू जैसे देशों के साथ बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा कि भारत तभी समझौता करता है जब दोनों देशों को फायदा हो और भारत के हित सुरक्षित रहें. हमारे लिए देश का हित सबसे जरूरी है. पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि भारत किसी भी डेडलाइन के दबाव में समझौता नहीं करता. जब कोई सौदा देश के लिए अच्छा होता है, तभी हम उसे मंजूरी देते हैं.

9 जुलाई को खत्म हो रही है टैरिफ में छूट की डेडलाइन

दरअसल, भारत की ओर से यह साफ संदेश दिया गया है कि वह किसी दबाव में आकर व्यापार समझौता नहीं करेगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग 100 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाए थे, जिनमें भारत पर 26% टैरिफ लगाया गया था. हालांकि बाद में अमेरिका ने इन टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया था, लेकिन यह छूट 9 जुलाई को खत्म हो रही है. इसी वजह से इस व्यापार डील को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें-

‘चाहे जितनी छाती पीट लें पीयूष गोयल, लेकिन ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन…’, PM मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा अटैक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *