जंग के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC के पूर्व कमांडर के परिवार पर शिकंजा, ग्रीन कार्ड रद्द होने के बाद हुई गिरफ्तारी


पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग के बीच अब अमेरिका के भीतर भी ईरानी लोगों पर एक्शन तेज हो गया है. ताजा मामला ईरान के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी के परिवार से जुड़ा है, जिनको ग्रीन कार्ड रद्द होने के बाद गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है.

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के कुद्स फोर्स का नेतृत्व करने वाले जनरल कासिम सुलेमानी की भतीजी और पोती फेडरल एजेंट ने गिरफ्तार किया है. दोनों का स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) का दर्जा खत्म होने के बाद यह एक्शन लिया गया है. कासिम सुलेमानी की भतीजी हामिदेह सुलेमीनी और उनकी बेटी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट की हिरासत में हैं. 

ईरान के समर्थन का आरोप

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, ‘मीडिया रिपोर्ट्स औ सुलेमानी  की सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वह ईरान की ‘तानाशाही’ और ‘आतंकवादी शासन’ व्यवस्था की मुखर समर्थक हैं.’ उनके पति पर भी अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा है. बयान के मुताबिक, वह और उनकी बेटी कई वर्षों से लॉस एंजिल्स में आलीशान जीवन जी रही थीं, जबकि वे सार्वजनिक रूप से ईरानी सरकार और अमेरिका विरोधी हमलों का समर्थन करती थीं.

ट्रंप प्रशासन ईरान की मौजूदा या पूर्व सरकारों से जुड़े कम से कम चार ईरानी नागरिकों के ग्रीन कार्ड या अमेरिकी वीजा को रद्द कर चुका है. जिसमें दो को हिरासत में लिया गया है और उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ किया है कि ईरानी नागरिक अब न ही वैध स्थायी निवासी का दर्जा पाने के योग्य हैं और न ही अमेरिका में प्रवेश करने के.

ग्रीन कार्ड किया गया रद्द

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान के बाद दोनों का ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका में ईरानी नेताओं या सरकार से संबंधित लोगों पर कार्रवाई की गई हो. हाल ही में पूर्व ईरानी कमांडर लारीजानी के परिवार के जुड़े लोगों का भी कानूनी दर्जा खत्म कर दिया गया था. बता दें ग्रीन कार्ड अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और वहां काम करने की अनुमति देता है. इसके जरिए अमेरिकी नागरिकता पाने का भी रास्ता खुलता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *