‘जनता को मिला सरकारी लूट का एक और तोहफा’, गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज


Rahul Gandhi Attack On PM Modi: पेट्रोल और डीजल पर टैक्स और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया. उन्होंन सोमवार (07 अप्रैल, 2025) को कहा कि पीएम मोदी मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के लगाए जाने वाले टैरिफ का करारा जवाब दिया है.  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी ने कहा, आखिरकार मोदी जी ने दिया “tariffs” का करारा जवाब! पेट्रोल-डीज़ल पर tax और गैस सिलेंडर का दाम और बढ़ा दिया. महंगाई से त्रस्त जनता को सरकारी लूट का एक और तोहफ़ा पकड़ा दिया! 

टैरिफ वॉर और शेयर मार्केट में गिरावट को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुरू किए गए टैरिफ वॉर के बाद शेयर बाजार का हाल बुरा है और मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली है. इसको लेकर राहुल गांधी ने कहा कि भारत को इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा कि उसके पास उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ट्रंप ने भ्रम का पर्दाफाश कर दिया है. वास्तविकता सामने आ रही है. प्रधानमंत्री मोदी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं.” 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *