जम्मू-कश्मीर सरकार ने नोडल अधिकारी नियुक्त किया, ईरान में भारतीयों की सुरक्षा का जिम्मा, ये अधिकार मिले


ईरान में जारी अस्थिर स्थिति और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने वहां मौजूद अपने निवासियों और छात्रों की सुरक्षा, कल्याण और सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की है. सरकार ने जम्मू-कश्मिर प्रशासनिक सेवा के अनिल शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. वह नई दिल्ली में अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर हैं. यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जारी किया है.

GAD के आदेश में क्या है?

ईरान में मौजूदा हालात की वजह से जम्मू-कश्मीर के निवासियों (जिनमें छात्र भी शामिल हैं) की सुरक्षा और भलाई को लेकर सरकार चिंतित है. अनिल शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है ताकि वे केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय, ईरान में भारतीय दूतावास और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखें.

नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी क्या होगी?

  • सुरक्षा, कल्याण और यात्रा सुविधा से जुड़ी जानकारी साझा करना.
  • डॉक्यूमेंटेशन, सलाह और कल्याण सहायता (वेलफेयर सपोर्ट) की व्यवस्था करना.
  • जरूरत पड़ने पर आवश्यक हस्तक्षेप की सुविधा देना.
  • यह व्यवस्था ईरान में जम्मू-कश्मीर के निवासियों और छात्रों के लिए तुरंत प्रभाव से लागू है.

जरूरतमदों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

  • अगर कोई परिवार या संबंधित व्यक्ति चिंतित है या मदद चाहिए, तो वे CM हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:
  • 1800-8900-166 (टोल-फ्री नंबर, भारत से कॉल के लिए).
  • 0094-2501955 (अंतरराष्ट्रीय या अन्य कॉल के लिए).
  • ये नंबर CM हेल्पलाइन के तहत काम करते हैं और ईरान में फंसे लोगों की मदद के लिए सक्रिय हैं.

भारत सरकार ने ईरान में भारतीयों को दी सलाह

ईरान में दिसंबर 2025 से बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें हजारों मौतें और गिरफ्तारियां हुई हैं. इंटरनेट ब्लैकआउट और सुरक्षा कार्रवाई से स्थिति तनावपूर्ण है. भारत सरकार पहले से ही ईरान में भारतीय नागरिकों (खासकर छात्रों) को सलाह दे रही है कि जरूरी न हो तो वहां से निकल आएं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है और जम्मू-कश्मीर के छात्रों और निवासियों की सुरक्षा के लिए आश्वासन लिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *