जिस तोरखाम बॉर्डर से तालिबान लड़ाकों ने मुनीर सेना को 4 KM भगाया, उसी अफगान यूनिट पर पाकिस्तान ने किया ड्रोन अटैक


कंधार ख़ैबर सीमा पर स्थित तोरखाम बॉर्डर पर अफगानिस्तान सेना की बढ़त को देखते हुए कुछ देर पहले पाकिस्तानी सेना ने कंधार में स्थित अफगानिस्तान सेना के 205 अल बद्र कोर के हेडक्वार्टर पर बड़ा हवाई हमला किया. ये 205 अल बद्र कोर अफगान सेना की वही यूनिट है जो पाकिस्तान अफगानिस्तान की सबसे प्रमुख तोरखाम बॉर्डर पर क़ब्ज़ा करके पाकिस्तानी सैनिकों को बॉर्डर से 4 किलोमीटर दूर भगा चुकी है और बॉर्डर के आसपास की पोस्टों को बीते 3 दिनों में तबाह कर चुकी है.

कंधार में अफगान सेना के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला
ऐसे में अफगान सेना की इस स्पेशल यूनिट के हेडक्वार्टर पर पाकिस्तानी सेना ने आज दोपहर 12 बजे हवाई हमला कर दिया. हवाई हमले की पाकिस्तानी सेना ने थर्मल वीडियो भी जारी की है जिससे प्रतीत हो रहा है की पाकिस्तानी सेना ने ये हमला कामिकाज़े ड्रोन की मदद से किया था.

पहले भी हो चुका है हमला
अभी हमले के अलावा कल रात भी पाकिस्तानी सेना ने कंधार में 205 अल बद्र कोर के हेडक्वार्टर पर हमला किया था. ऐसे में देखना होगा की अपनी स्पेशल फोर्सेज के हेडक्वार्टर पर हमले का अफगानिस्तान क्या जवाब देता है.

सुप्रीम लीडर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इसी यूनिट पर
अफगान सेना की ये 205 अल बद्र कोर बड़े पैमाने पर सीमा पार करके हमले करने के अलावा अफगानिस्तान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी उठाती है.

हथियारों के ठिकानों पर भी हमले
साथ ही बीते 4 दिनों से पाकिस्तानी सेना अफगान सेना के हथियारों के ठिकानों पर भी हमले कर रही है जहाँ पर अमेरिका द्वारा छोड़े गए टैंक, हेलीकॉप्टर, आर्टिलरी, ऑटोमैटिक गन रखी हुई हैं.

8 दिन से जारी है दोनों देशों के बीच लड़ाई
8 दिन से चल रही लड़ाई में पाकिस्तान की 20 से ज़्यादा पोस्टों पर अफगानिस्तान ने कब्जा करने तैनाती की हुई है, साथ ही 50 के आसपास पाकिस्तानी पोस्टों को अफगानिस्तान ध्वस्त कर चुका है. वही पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान की 70 से ज़्यादा पोस्टों को ध्वस्त करने का दावा किया है. अब तक की लड़ाई में पाकिस्तान ने 481 अफगान सैनिकों को मारने का दावा किया है वही अफगानिस्तान ने 200 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *