जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही यहां से उड़ाने शुरू हो जाएंगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को एयरोड्रम लाइसेंस सौंप दिया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया था. एयरोड्रम लाइसेंस मिलने से एयरपोर्ट के संचालन का रास्ता साफ हो गया है.

बनेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट 

मंत्री राम नायडू ने एयरपोर्ट ऑपरेटर के साथ बाकी बची प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने पर चर्चा की. नायडू ने सोशल मीडिया पर जेवर एयरपोर्ट को देश की सबसे महत्वपूर्ण एविएशन परियोजनाओं में से एक बताया. उन्होंने कहा, जेवर एयरपोर्ट को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है.
एयरपोर्ट पर इंटीग्रेटेड MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) और एयर कार्गो सुविधाएं भी होंगी.

एविएशन सेक्टर में विस्तार

इस परियोजना से भारत के एविएशन इकोसिस्टम को मजबूती मिलने की उम्मीद है. मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का एविएशन सेक्टर तेज़ी से विस्तार कर रहा है.

जेवर एयरपोर्ट से यमुना क्षेत्र में बड़ा इकोनॉमिक बूम आया है. यीडा सीईओ के मुताबिक तीन हजार एकड़ में फैले एयरपोर्ट के चलते इस इलाके रियल एस्टेट में कीम्तीं 20 गुना तक बढ़ चुकी हैं. किसानों की जमीन की कीमत बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति से लेकर इस पूरे इलाके में इंडस्ट्रीज और रोजगार में निवेश तेजी से बढ़ा है.

बनेगा गेमचेंजर

बता दें कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के साथ आसपास के हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है. एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है. संचालन शुरू होने से पहले कुछ औपचारिक और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करना अनिवार्य है. जिनको पूरा किया जा रहा है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *