ट्रंप का ईरान के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, खामेनेई के करीबी 18 लोगों पर US ने लगाया बैन


ईरान में जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिका ने गुरुवार (15 जनवरी 2026) को तेहरान के खिलाफ फिर से कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की है. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक अमेरिका ने विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के आरोपी ईरानी अधिकारियों के अलावा ईरानी शिपिंग, ट्रेडिंग, एनर्जी कंपनियों पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाए हैं.

खामेनेई के करीबी 18 लोगों पर US ने लगाया बैन

ट्रंप प्रशासन ने ईरान के 18 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. इन्हें प्रदर्शनकारियों पर सख्ती और हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया गया और तेल से होने वाली अरबों डॉलर की कमाई का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया. आरोप है कि ये लोग तेल और पेट्रोकेमिकल की कमाई को चोरी-छिपे बाहर भेजने और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं.अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ये प्रतिबंध राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि आजादी और न्याय की मांग कर रहे ईरानी लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है. 

अमेरिकी वित्त विभाग ने क्या कहा?

अमेरिकी वित्त विभाग ने एक बयान में कहा कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा के सर्वोच्च परिषद के सचिव के साथ-साथ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर और कानून प्रवर्तन बलों के कमांडरों पर प्रतिबंध लगाए हैं. अमेरिका ने फरदिस जेल पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जिसे लेकर विदेश विभाग ने कहा है कि वहां महिलाओं को क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार सहना पड़ा था.

‘हिंसा बंद करो और ईरान के साथ खड़े हो जाए’

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, ‘ईरानी नेता डूबते जहाज पर चूहों की तरह ईरानियों से पैसे चुराकर दुनिया के बैंक और वित्तीय संस्थानों में भेज रहे हैं. अमेरिकी वित्त मंत्रालय इस पूरे मामले की जानकारी है. निश्चिंत रहें हम आप पर और उन पर नजर रखेंगे. आपके पास (ईरानी नेता) अभी भी समय है. राष्ट्रपति ट्रंप ने हमेशा कहा है कि हिंसा बंद करो और ईरान के साथ खड़े हो जाए.’

प्रतिबंधित लोगों के संपत्ति को अमेरिका ने किया फ्रीज 

प्रतिबंधों की लिस्ट में ईरान की सुप्रीम काउंसिल फॉर नेशनल सिक्योरिटी के सचिव अली लारीजानी का नाम भी शामिल है. आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई का ऑर्डर दिया था. इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में मौजूद संबंधित लोगों और संस्थाओं की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है. साथ ही अमेरिकी नागरिकों को इनके साथ किसी भी तरह का व्यापार करने से रोक दिया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *