अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को चीन के साथ ट्रेड डील करने पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी, जिसके बाद अब कनाडा के पीएम कार्नी का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने वीडियो जारी कर इशारों-इशारों में अमेरिका को जवाब दिया है. उन्होंने अपने देश की जनता से कनाडा में ही बने उत्पादों को खरीदने की अपील की. पीएम कार्नी का ये कदम इंटरनेशनल ट्रेड पर ज्यादा निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर होने पर केंद्रित करने की ओर संकेत दे रहा है.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)