ट्रंप के 50 परसेंट टैरिफ लगाने से भारत के ट्रेड पर क्या होगा असर? सरकार ने संसद में दिया ये जवाब


संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को लोकसभा में अमेरिका के 50 परसेंट टैरिफ लगाए जाने के प्रभाव से जुड़े एक सवाल पर जवाब दिया है. केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोकसभा में कहा कि अमेरिका की ओर से लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ भारत के करीब 48.2 अरब डॉलर (2024 के ट्रेड वैल्यू के आधार पर) की कीमत के सामानों के निर्यात पर लागू होगा.

लोकसभा में केंद्र सरकार से पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, “सरकार देश के राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने और आगे बढ़ाने के साथ किसानों, मजदूरों, व्यवसायियों, निर्यातकों, MSME और उद्योग के सभी वर्गों के कल्याण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.” उन्होंने कहा, “टैरिफ के कारण व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, इसमें उपयुक्त एक्सपोर्ट प्रोमोशन और ट्रेड डाइवरसिफिकेशन के उपाय भी शामिल हैं.

रूस से तेल आयात करने पर ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 परसेंट टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत ने निर्यात होने वाले सामानों पर 6 अगस्त को अतिरिक्त 25 परसेंट टैरिफ लगाया था. व्हाइट हाउस ने ट्रंप के इस कदम के पीछे तर्क दिया था कि नई दिल्ली रूस से लगातार तेल और प्राकृतिक गैस का आयात कर रही है. भारत की ओर से रूस से तेल आयात करना यूक्रेन युद्ध में मॉस्को के लिए राजस्व बनाने में मददगार साबित हो रहा है.

ट्रंप ने रूसी संघ के सरकार से होने वाले खतरों का समाधान करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर साइन किया था. जिसके तहत राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर पहले से लागू 25 परसेंट टैरिफ के अलावा और अतिरिक्त 25 परसेंट टैरिफ लागू करने की बात कही. ट्रंप के इस आदेश के बाद 27 अगस्त से भारत के कुछ छोटे सामानों छोड़कर अन्य सभी सामानों पर 50 परसेंट टैरिफ लागू हो जाएगा.

यह भी पढ़ेंः ‘भारत ये कभी भूलेगा नहीं, आखिरकार अपना असली चेहरा दिखा…’ Expert की चेतावनी- अमेरिका और ट्रंप को भारी पड़ेगा इंडिया से पंगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *