ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी वाणिज्य सचिव, पीयूष गोयल के साथ किया लंच


अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक भारत पहुंचे. उन्होंने गुरुवार (26 फरवरी) को अचानक दिल्ली का दौरा किया. लटनिक ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ लंच किया. 

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और पीयूष गोयल ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. तीनों की एक तस्वीर के साथ गोर ने लिखा कि हावर्ड लटनिक और पीयूष गोयल के साथ दोपहर का भोजन बेहद सार्थक रहा. हमारे दोनों देशों के लिए सहयोग के कई क्षेत्र हैं. गोयल ने कहा कि उन्होंने हमारे व्यापार और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देने के लिए बहुत ही सार्थक चर्चा की.

गोयल से मिलने के बाद कहां गए अमेरिकी अधिकारी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि दोनों पक्षों ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी. लटनिक दिन में जोधपुर के लिए रवाना हो गए. मामले से परिचित लोगों के अनुसार वह जोधपुर में टेक एग्जीक्यूटिव निकेश अरोरा की बेटी आयशा अरोरा और आइस हॉकी स्टार जैक ह्यूजेस की शादी में शामिल होने गए.

अमेरिकी SC से ट्रंप को बड़ा झटका
बता दें कि ये बैठक भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करके ग्लोबल टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले को रद्द कर दिया, जिससे ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका लगा है.

ट्रंप ने 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 122 का हवाला देते हुए 10 फीसदी नया वैश्विक टैरिफ लगाया और 24 घंटे से भी कम समय में घोषणा की कि वे इसे बढ़ाकर 15 फीसदी करेंगे. हालांकि गुरुवार तक सभी व्यापारिक साझेदारों पर मौजूदा एमएफएन दरों के अलावा 10 फीसदी टैरिफ लागू है. यह टैरिफ 150 दिनों के लिए वैध है. 

ये भी पढ़ें

‘एक साल में दुनिया ने कई युद्ध देखे’, आईडियाज ऑफ इंडिया समिट में बोले ABP के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *