तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने एक बार फिर विधानसभा में अपना भाषण पढ़ने से इनकार कर दिया और बिना संबोधन दिए सदन से बाहर चले गए. यह साल के पहले सत्र का पहला दिन था. जब कार्यवाही शुरू हुई तो स्पीकर एम अप्पावु ने राज्यपाल से नियमों का पालन करने और सरकार द्वारा तैयार भाषण ही पढ़ने को कहा.
स्पीकर ने कहा कि सदन में केवल विधायक ही राय दे सकते हैं, कोई और नहीं. इस पर राज्यपाल रवि ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरा भाषण बीच में रोका गया. मैं निराश हूं. राष्ट्रगान को उचित सम्मान नहीं दिया गया. इसके बाद वे सदन से बाहर चले गए.
(ये एक ब्रेकिंग ख़बर है इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है)
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)