केरल के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. बीजेपी ने चार दशकों से तक लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का किला रहे तिरुवनंतपुरम में भगवा फहरा दिया है. केरल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इस प्रदर्शन ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है. बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है.
PM मोदी ने केरल के लोगों का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (13 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर तिरुवनंतपुरम के लोगों का चुनाव में जीत दिलाने के लिए धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा, “केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले मैं राज्य के सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. केरल अब UDF और LDF से ऊब चुका है. राज्य के लोग अब एनडीए को ही एकमात्र ऐसा विकल्प मानते हैं, जो सुशासन दे सकता है और सभी के लिए अवसरों से भरपूर विकसित केरलम का निर्माण कर सकता है.”
My gratitude to the people across Kerala who voted for BJP and NDA candidates in the local body polls in the state. Kerala is fed up of UDF and LDF. They see NDA as the only option that can deliver on good governance and build a #VikasitaKeralam with opportunities for all.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2025