‘तुरंत देश से बाहर निकालो, बाइडेन प्रशासन ने…’, ट्रंप ने अमेरिका की सुरक्षा लेकर कौन सा आदेश दे दिया



अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूर्व के जो बाइडेन प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि देश को बर्बाद करने वाली नीतियों और कथित धांधली वाले चुनाव को अमेरिकियों को कभी नहीं भूलना चाहिए. ट्रंप ने एक्स पर लिखा, “हमें अपने देश से बुरे लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकालना होगा. बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन और धांधली वाले चुनाव ने अमेरिका के साथ जो किया, उसे कभी नहीं भूलना चाहिए. MAKE AMERICA GREAT AGAIN!”

ट्रंप लंबे समय से 2020 के चुनाव को रिग्ड बताते रहे हैं और बाइडेन प्रशासन को अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और सीमा नीति को लेकर लगातार कटघरे में खड़ा करते रहते हैं. उनके ताजा बयान को एक बड़े राजनीतिक हमले के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने फिर स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वे आव्रजन और ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को अपनी प्रमुख राजनीतिक थीम बनाए रखेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने किया ये बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने बीते शुक्रवार को अपने नए बयान में बड़ा दावा करते हुए कहा कि जो भी सरकारी दस्तावेज जो बाइडेन ने ऑटोपेन मशीन से साइन किए थे, वे सभी अब अमान्य कर दिए गए हैं. ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडेन के लगभग 92% आदेश इसी मशीन के जरिए साइन कराए गए थे.  ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखते हुए ट्रंप ने कहा, “स्लीपी जो बाइडेन ने ऑटोपेन से जो भी कागजात साइन किए, वे सभी तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट किए जाते हैं. इनका कोई कानूनी प्रभाव नहीं बचेगा. ऑटोपेन तभी मान्य है जब राष्ट्रपति खुद इसकी अनुमति दें.”

ट्रंप की इमिग्रेशन पर एक और सख्त घोषणा

इसी दिन ट्रंप ने इमिग्रेशन पर एक और सख्त घोषणा की. उन्होंने कहा कि ‘थर्ड वर्ल्ड’ के देशों से आने वाली इमिग्रेशन को स्थायी रूप से रोक दिया जाएगा, ताकि बाइडेन प्रशासन के दौरान आए लाखों गैर-कानूनी प्रवासियों को वापस भेजा जा सके.

“थर्ड वर्ल्ड देशों से इमिग्रेशन अब स्थायी रूप से बंद”

ट्रंप ने लिखा, “मैं सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली इमिग्रेशन को स्थायी रूप से रोक रहा हूं. इससे अमेरिकी सिस्टम को रीसेट करने, बाइडेन काल में ऑटोपेन के नाम पर हुई गैर-कानूनी एंट्री को खत्म करने और उन लोगों को हटाने में मदद मिलेगी जो अमेरिका का सम्मान नहीं करते.”

ये भी पढ़ें-

F-15 से भी घातक! आसमान में छिपकर रडार गाइडेड मिसाइल से हमला, तुर्किए का ये खतरनाक ‘घोस्ट जेट’ बना दुश्मनों के लिए काल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *