दिल्ली में लाल किले के बाहर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास सोमवार (10 नवंबर, 2025) की शाम एक हुंडई आई-20 कार में हुए भीषण विस्फोट से पूरी दिल्ली दहल उठी है. इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा घायल है. इस धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस धमाके में मारे गए और घायल लोगों के प्रति दुख जताया और संवेदना प्रकट की है. वहीं, केंद्रीय अमित शाह ने धमाके वाली जगह पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया है. इसके अलावा, अमित शाह धमाके के पीड़ितों से मिलने के लिए LNJP अस्पताल भी पहुंचे.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)